Ranchi : दुकानदार सुमन कुमार पर पिस्टल तान देने वाले बदमाश मनीष कुमार भुईंया को खदेड़ कर पुलिस ने दबोच लिया। उसे अरगोड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर इन्द्रदेव रजक ने धरा। अपनी जान की परवाह किये बिना दारोगा इन्द्रदेव रजक ने भागते हुए मनीष का पीछा किया। उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। मनीष के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा गोलियां मिली है। मनीष पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटाड़ शाहपुर का रहनेवाला है। उसने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उसका पुराना रिकॉड बहुत बढ़ियां नहीं है। वह कई बार पहले भी जेल जा चुका है। भाग निकले अपने दो साथियों के बारे में भी उसने पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस उन्हें बहुत जोर-शोर से खोज रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि राजधानी रांची के हरमू चौक के पास एक फुल दुकान में सुबह साढ़े सात बजे एक बाइक से तीन युवक पहुंचे। किसी बात पर दुकानदार से तीनों का झगड़ा होने लगा। बात बढ़ती चली गई। इसके बाद तीन युवकों में से एक मनीष ने पिस्टल निकाल दुकानदार सुमन कुमार के कनपट्टी में सटा दी। हो-हल्ला होने पर आसपास से लोगों को जुटता देख तीनों बदमाश घबरा गये और वहां से भागना शुरू किया। तभी वहां पहुंच गये अरगोड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर इन्द्रदेव रजक को सबकुछ पता चला। उन्होंने भागते बदमाशों में से एक मनीष को खदेड़ कर धर लिया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी में मारा गया कल्लू यादव…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2023-24 : किसके लिए क्या है खास, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 18 ठिकानों पर ED की रेड, कितना मिला कैश… देखें
इसे भी पढ़ें : G-20 Summit : झारखंडी संस्कृति के कायल हुए डेलिगेट्स… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पंचर दुकान में ब्लास्ट, उड़े चिथड़े…
इसे भी पढ़ें :आज से रांची की सड़कों पर नहीं चलेंगे ऑटो, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : धरने पर बैठी CRPF जवान की बीवी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :फिर पैर पसारने लगा कोरोना, इस जिले के 6 मरीज Positive
इसे भी पढ़ें :बाप रे… रसोई गैस हुआ इतना महंगा…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






