spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

G-20 Summit : झारखंडी संस्कृति के कायल हुए डेलिगेट्स… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मद्धिम संगीत, पक्षियों की चहचहाहट, पतरातू डैम के किनारे बना रिजॉर्ट शुक्रवार को विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी में व्यस्त था। G20 सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमान भी झारखंड के रमणीय वातावरण के कायल हो गए। कुछ मेहमान पलाश के वृक्षों को निहार रहे थे, तो कुछ डैम में बोटिंग का आनंद लेते दिखाई दिए। रिजॉर्ट में मेहमानों का स्वागत झारखंड की संस्कृति और परम्परा के अनुरूप किया गया। ढोल, नगाड़े की थाप पर नृत्य करते झारखंड के कलाकारों ने प्रतिनिधियों का मन मोह लिया।

JSLPS के उत्पादों के स्टॉल पर मेहमानों ने की खरीदारी

G20 की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत का तरीका एकदम अनूठा और आकर्षक था। रिसोर्ट के किनारे जेएसएलपीएस प्रोडक्ट्स के स्टाल लगाए गए थे। साथ ही खादी ग्राम उद्योग की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। विदेशी मेहमानों में झारखंड के प्रोडक्ट को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। उन्होंने जेएसएलपीएस के इनस्टॉल से कई खाद्य प्रोडक्ट की खरीदारी की। वही खादी ग्राम उद्योग के स्टॉल पर भी मेहमानों ने जाकर उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली।

झारखंडी वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी

विदेशी मेहमानों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे झारखंड की संस्कृति और संगीत से जुड़े वाद्य यंत्र। झारखंड की संस्कृति और संगीत से जुड़े वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। विदेशी डेलिगेट्स ने वाद्ययंत्रों के प्रति गहरी रुचि दिखाई और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।

हॉस्पिटिलिटी के विदेशी हुए मुरीद

G20 की बैठक में भाग लेने आए विदेशी मेहमानों ने झारखंड में हॉस्पिटिलिटी को लेकर काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि झारखंड का नेचर आकर्षित करने वाला है और खासकर यहां की मेहमान नवाजी बेहतरीन रही। उन्हें G20 की बैठक के साथ-साथ यहां की प्रकृति और यहां के लोगों के बारे में काफी जानकारी मिली। झारखंड के लोक नृत्य को भी उन्होंने काफी सराहा।

इसे भी पढ़ें : पंचर दुकान में ब्लास्ट, उड़े चिथड़े…

इसे भी पढ़ें :आज से रांची की सड़कों पर नहीं चलेंगे ऑटो, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ धरायी मुखिया… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े बीच रोड पर कर डाला यह कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :धरने पर बैठी CRPF जवान की बीवी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : हरियाणा के शूटर ने ओरमांझी में ढाया कहर, क्या बोले SSP… सुनें

इसे भी पढ़ें : G20 के पहले दिन क्या बोले डेलीगेट्स…देखें

इसे भी पढ़ें : फिर पैर पसारने लगा कोरोना, इस जिले के 6 मरीज Positive

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...