spot_img
spot_img
spot_img

ऑफिस में घुसकर आदिवासी नेता सुभाष मुंडा को भून डाला… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के दलादली चौक में आज रात बड़ी वारदात हो गई। हथियार बंद अपराधियों ने ऑफिस में घुस कर CPI नेता सुभाष मुंडा को गोलियों से भून डाला। उन्हें करीब 7-8 गोलियां मारी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे वहां से बड़े आराम से भाग निकले। उस रास्ते पर अक्सर लोगों का आना-जाना होते रहता है, पर भागते शूटरों के बारे में अब कुछ पता नहीं चला है। कुछ लोगों का कहना था कि सुभाष मुंडा नेक दिल इंसान थे। वह हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे।

आदिवासी नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जनाक्रोश उबाल पर आ गया। सड़क पर उतरे लोगों ने जमकर अपने गुस्से का इजहार किया। इलाके की तमाम दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। वहीं आते-जाते लोग इधर उधर खिसकने लगे। गाड़ियों में तोड़-फोड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कई छोटे-बड़े अधिकारी भी अतिरिक्त फोर्स के साथ स्पॉट पर पहुंच गए। सुभाष मुंडा की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

सामाजिक कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे सुभाष मुंडा

आदिवासी नेता सुभाष मुंडा को करीब से जानने वाले एक शख्स ने बताया कि नेक दिल इंसान सुभाष मुंडा का बर्ताव हर किसी के साथ बहुत बढ़िया था। वह हर किसी के दुखड़े को दूर करने वाले सामाजिक कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। आखिर उनके जान के दुश्मन कौन हो सकते हैं, यह राज अब पुलिस ही खोल सकती है। वह जमीन खरीद-बिक्री से भी जुड़े थे। बताया गया कि नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक से जरा आगे उनका घर है। घर कर नीचे तल्ले में ही वह अपना दफ्तर बना रखे थे। कुछ लोगों ने आशंका जतायी कि सुखदेव नगर, रातू, नगड़ी में अपराधियों की एक “नई पौध” तैयार हुई है। इस गैंग से जुड़े अपराधियों ने बेखौफ होकर कुछ कांड भी किए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे खास शूटर अफजल का क्या किया ATS ने… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… देखें

इसे भी पढ़ें :कटिहार में पुलिस फा’यरिंग, जनाक्रोश उबाल पर…

इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना

इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...