Ranchi : धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। ATS ने आज प्रिंस खान के सबसे खास शूटर अफजल अंसारी को दबोच लिया है। वह पलामू में पकड़ा गया। ATS का साथ पलामू और धनबाद पुलिस ने दिया। वह पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के रहिया गांव का रहनेवाला है। अफजल अंसारी की फितरत पैसा लेकर संगीन जुर्म को अंजाम देने की है। ATS ने खुलासा किया कि बीते एक जून को अफजल ने धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र में शान-ए-पंजाब होटल में बमबाजी कर तहलका मचा दी थी, वहीं गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिहारी लाल चौधरी के शॉपिंग कांप्लेक्स में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। यह दोनों कांड करने के एवज में उसे साढ़े तीन लाख रुपये मिले थे। अफजल को मनातू थाना में दर्ज पॉक्सो केस में अदालत द्वारा 20 साल की सजा सुनाई गई है। एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्टिव गैंगस्टर बेरोजगार युवकों को लोभ-लालच देकर उसे अपराध की दलदल में धकेल रहे हैं। नई पीढ़ी के युवा को इसे समझना होगा। गैंगस्टर खुद को जेल में सेफ कर बाहर की दुनिया में दहशत कायम कर माल बटोर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… देखें
इसे भी पढ़ें :रैंप वॉक पर कियारा ने उड़ाये फैंस के होश… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :डुंगडुंग बने देवघर के SP, नव प्रोन्नत IPS को भी मिला मौका… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अपडेट हुये पेट्रोल-डीजल दाम, जानिए रांची का रेट…
इसे भी पढ़ें :विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलेगी टीम इंडिया, पूरा शेड्यूल… जानें















