spot_img

रोशनी से नहाई रामनगरी, दीपोत्‍सव में बनेगा आज नया रिकॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : दीपों के त्‍योहार दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्‍साह है। अयोध्‍या में इस बार दीपावली को और खास अंदाज में मनाया जाएगा। राममंदिर बनने का रास्‍ता भी साफ हो गया है। राम मंदिर का शिलान्‍यास भी कर दिया गया है, जिससे इस बार अयोध्‍या की दीपावली और खास हो गई है। शुक्रवार को यहां भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। आज अयोध्‍या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। अपने ही विश्व रिकॉर्ड को अयोध्या फिर से तोड़ेगा। अद्भुत सरयू आरती का आयोजन होगा। अयोध्या की जनता इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के लोग आए हैं।

इसे भी पढ़ें : देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया

ayodhya
ayodhya

भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारी में अयोध्‍या नगरी दुल्‍‍‍‍हन की तरह सजाई गई है। कोरोना संकटकाल को देखते हुए सरकार ने इस आयोजन में शामिल होने के लिए लोगों से सीमित संख्या में पहुंचने की अपील की थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं को रोकना मुश्किल दिख रहा है। आज साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित ग्यारह रथों को एक साथ निकाला जाएगा। इन रथों पर भगवान राम के जीवन पर आधारित अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी साकेत महाविद्यालय से नया घाट राम की पैड़ी तक जाएगी।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : @Bihar : नीतीश या फिर कोई और, सस्‍पेंस बरकरार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...