Ramgarh : रामगढ़(Ramgarh) के भदानीनगर क्षेत्र में लेवी मांगने वाले पांडेय गिरोह के खासमखास अशोक महतो को रामगढ़ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया कि भदानीनगर के सुथरपुर गांव में पुल निर्माण के संवेदक से लेवी मांगी जा रही थी, वहीं, पांडेय गिरोह के नाम से लगातार धमकी भी दी जा रही थी। इस संबंध में पतरातू के भदानीनगर ओपी में केस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़े :रांची Airport से इन शहरों के लिए बढ़ीं उड़ानें… जानें
इसे भी पढ़े :Electricity : बिजली पर बवाल, रांची में सड़कों पर उतरी BJP…
Ramgarh में SIT टीम का गठन
रामगढ़ पुलिस कप्तान निर्देश पर SIT टीम का गठन किया गया। गठित SIT टेक्निकल सर्विलांस के जरिये लोकेशन ट्रेस की और फिर देवरिया कुरसे मोड़, भदानीनगर से आरोपी को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां और 2 मोबाइल बरामद किये गये। गिरफ्तार अशोक महतो पतरातू के रोचाप गांव का रहनेवाला है। उसपर 2020 से लेकर 2023 तक कई संगीन मामले दर्ज है।
इसे भी पढ़े :Chouparan : सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल का शानदार रहा 10वीं बोर्ड रिजल्ट…
इसे भी पढ़े :JAC ने जारी किया 9वीं बोर्ड का रिजल्ट, ये जिला रहा टॉप पर… जानें
इसे भी पढ़े :Gumla : नहाने गईं पांच सहेलियां, हो गया…












