Ranchi : रांची से उड़ान भरने वालों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुये बिरसा मुंडा एयरपोर्ट(Airport) से हवाई सेवाओं का विस्तार किया गया है। मई महीने में यहां से चार अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू होंगी, जिससे मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रांची Airport से अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू होंगी
इंडिगो 1 मई से 29 मई तक रांची-मुंबई रूट पर स्पेशल समर फ्लाइट चलायेगी। यह सेवा हफ्ते में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। सुबह मुंबई से उड़ान भरकर विमान रांची पहुंचेगा और फिर थोड़े अंतराल के बाद वापसी करेगा। उधर, एयर इंडिया ने भी मोर्चा संभालते हुये मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। मुंबई के लिए शाम, दिल्ली के लिए सुबह और हैदराबाद के लिए दोपहर में नई फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। यानी अब यात्रियों के पास समय का विकल्प भी ज्यादा रहेगा।
एयरपोर्ट(Airport) अथॉरिटी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। समर सीजन में दबाव और बढ़ता है, ऐसे में ये नई उड़ानें टिकट की किल्लत और महंगे किराये से राहत दिला सकती हैं।
इसे भी पढ़े :Accident : … और पूरा परिवार ज’ल गया
इसे भी पढ़े :Naxalites : बड़ा ए’नका’उंटर, 15 लाख के इनामी सहदेव समेत 4 नक्सली ढेर
इसे भी पढ़े :Gaming की लत ने बच्चों की सेहत पर बजा दी खतरे की घंटी, चौंकाने वाले खुलासे…
इसे भी पढ़े :Job News : हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, कंप्यूटर ऑपरेटर के 48 पद…
इसे भी पढ़े :Nitish Kumar का नया ठिकाना, VVIP जोन में मिला ‘पावरफुल’ बंगला















