GARHWA (NITAYANAND DUBEY): गढ़वा जिले के 31वें डीसी के रूप में रमेश घोलप ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान डीसी राजेश पाठक ने उन्हें पदभार दिया। इसके बाद समाहरणालय सभागार में विदाई- सह- स्वागत समारोह हुआ। निवर्तमान डीसी को विदाई दी गई और वर्तमान डीसी का स्वागत किया गया।
नए डीसी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का प्राप्त किया परिचय
नए डीसी घोलप ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा एक साथ मिलकर गढ़वा जिले के विकास के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा, जिस प्रकार निवर्तमान डीसी के कार्यकाल में आपने कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने तथा जिले के विकास के लिए अन्य गतिविधियों में अपना योगदान दिया है, आपसे आगे भी उसी सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
निवर्तमान डीसी ने सहयोग के लिए सभी कर्मियों का जताया आभार
निवर्तमान डीसी राजेश कुमार पाठक ने कहा कि गढ़वा जिले में मेरा पदस्थापन कोरोना काल के दौरान जुलाई 2020 में हुआ। हर परिस्थिति में यहां के पदाधिकारियों व कर्मियों का सहयोग प्राप्त हुआ। मौके पर अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर आलोक कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमुद कुमार झा ने निवर्तमान डीसी को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा नए डीसी रमेश घोलप को आश्वस्त किया कि जिले के विकास के लिए सभी पदाधिकारी व कर्मी उनके सानिध्य में बेहतर कार्य करेंगे।
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…
इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्हन, पति ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग
इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…
इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर








