Kohramlive Desk : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी ने चिंता बढ़ा दी है। जारी एडवाइजरी में खरकीव में मौजूद भारतीयों को तत्काल शहर छोड़ने को कहा गया है। रूस की सेना ने खरकीव में जबरदस्त बमबारी और मिसाइल हमला शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार शाम को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि “खारकीव में हालात खराब हैं, लिहाजा जितने भी भारतीय छात्र और लोग वहां फंसे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तत्काल खारकीव शहर छोड़ दें”।
एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया कि भारतीयों की सुरक्षा के लिए उन्हें खारकीव शहर छोड़ना जरूरी है। उन्हें खारकीव से Pesochin, Babaye और Bezlyudovka की ओर जल्द से जल्द आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।
यहां याद दिला दें कि मंगलवार को रूसी सेना के हमले में एक भारतीय छात्र नवीन की मौत हो चुकी है। नवीन कर्नाटक का रहने वाला था। खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। कीव के बाद रूसी सेना ने खरकीव को निशाना बनाया है। यहां लगातार बम और मिसाइल अटैक किया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…
इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्हन, पति ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग
इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…
इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर










