Kohramlive Desk : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नजम सेठी को कमान सौंपी गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी के नाम पर मुहार लगा दी है। बता दें कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। नजम सेठी जून 2013 से जनवरी 2014 तक, फरवरी 2014 से मई 2014, अगस्त 2017 से अगस्त 2018 तक पीसीबी के चेयरमैन थे। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।
इमरान ने रमीज को बनाया था चेयरमैन
बता दें कि जब इमरान खान की पार्टी ने 2018 के आम चुनावों में अधिकतर सीटें जीतीं, तो नजम ने पीसीबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी बोर्ड के संविधान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ही अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करते हैं।
Read this also:कोरोना के खतरे को देखते हुये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बड़ी बात… देखें
Read this also:नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 75543 पुलिसकर्मियों की बहाली… देखें
Read this also:IND vs BAN: दूसरे टेस्ट से पहले ही केएल राहुल चोटिल, पुजारा को मिल सकती है कमान
Read this also:12 जनवरी तक भर सकते है JEE Mains परीक्षा के फॉर्म
Read this also:पुलिस को टारगेट कर लगाए गये थे IED बम, फिर क्या हुआ देखें
Read this also:हजारीबाग में महिला की ह*त्या से सनसनी
Read this also:सरकार का बड़ा फैसला, 6000 रुपये में मिलेंगे 12 सिलेंडर








