Bihar : बिहार सरकार ने राज्यवासियों को नया साल आने से पहले ही बड़ी खुशखबरी दे दी है। नीतीश सरकार ने 75543 पुलिसकर्मियों की बहाली करने की घोषणा की। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की बहाली के इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि सरकार ने बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यकता आधारित सीधी नियुक्ति के 48447 पद सृजित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके तहत उन्होंने बताया कि सीधी नियुक्ति के तहत पुलिस के
अवर निरीक्षक एवं समकक्ष-20937पद
सिपाही एवं समकक्ष-22010पद
सिपाही चालक-5500पद सृजित किए जाएंगे
वहीं अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आपात अनुक्रिया एवं सहयोग प्रणाली (ईआरएसएस) द्वितीय चरण के 19288 पद सृजित किए जाने को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत सिपाही, सिपाही चालक, सहायक अवर निरीक्षक जैसे 19288 पद हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह पुलिसकर्मियों के कुल 67735 अलग-अलग पदों को सृजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य बिहार को जल्द से जल्द अपराध मुक्त बनाना है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : कांटाटोली में बड़ा हादसा, इंजीनियर की गई जान… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तलाब में अनबैलेंस होकर गिरी कार, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”












