spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना के खतरे को देखते हुये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बड़ी बात… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत में एक बार फिर कोरोना के फैलने का खतरा सामने आ गया है। चीन और कुछ अन्‍य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। सभी को सतर्क व सावधान रहना है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना टीकों का बूस्‍टर डोज या ऐहतियाती खुराक लेना अनिवार्य है। इसे सभी को लेना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनना जरूरी है। गौरतलब है कि जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोरोना के नए मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं।

केवल 27-28 फीसदी लोगों ने ही लगवाई तीसरी खुराक : डॉ. पॉल

बैठक में शामिल नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश में सिर्फ 27-28 फीसदी लोगों ने ही अभी कोरोना टीकों तीसरा डोज लगवाया है। यह डोज सबके लिए, खासकर बुजुर्गों के लिए अनिवार्य है। उधर, कोरोना के पॉजिटिव मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग फिर से शुरू की गई है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद दिल्ली सरकार के लोकनायक और आईएलबीएस अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पाजिटिव सैंपलों को जुटाया जा रहा है।

आईजीआई एयरपोर्ट पर होगी रेंडम जांच

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर से रेंडम जांच की जाएगी। कोरोना प्रभावित देशों से आ रहे लोगों की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि किसी भी यात्री में कोई लक्षण तो नहीं। यदि किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो उसे क्वारंटाइन कर दिया जाएगा।

चीन में ओमिक्रॉन के बीएफ.7 का कहर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि चीन में फिलहाल बढ़े मामलों के लिए ओमिक्रॉन BF.7 सब-वैरिएंट जिम्मेदार है। वहां अगले तीन माह में तीन कोरोना लहरें आने का खतरा है। इससे 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं और 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका जताई गई है।

गुजरात में मिला था पहला केस

इस वैरिएंट का खतरा भारत में भी हो सकता है। अक्तूबर में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने देश में इस वैरिएंट के कारण संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की थी। भारत के अलावा कई यूरोपीय देशों में भी इस वैरिएंट के कारण संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : कांटाटोली में बड़ा हादसा, इंजीनियर की गई जान… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तलाब में अनबैलेंस होकर गिरी कार, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : स्कूल परिसर में इस हाल में मिला शाहरुख… देखें

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: