Kohramlive Desk : यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। सबको इनका पालन करना चाहिए। नियमों और कानूनों का महत्व भी इसी बात में है कि सभी पालन करें। ऐसा नहीं करने पर दंड भुगते। इसका एक उदाहरण हाल ही में तब सामने आया, जब पुलिस ने अभिनेत्री राखी सावंत का चालान काटा। दरअसल राखी सावंत ने मुंबई में ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए अपनी कार सड़क के बीच में पार्क कर दी, जिससे वहां भारी जाम लग गया। पुलिस ने उनकी इस हरकत को देखा और उनकी कार का चालान काट दिया।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
राखी सावंत और उनकी कार के बीच सड़क में खड़े होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग उन्हें काफी खरी-खोटी बातें सुना रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राखी सावंत की कार सड़क पर पार्क है, जिसके कारण पीछे रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया है। इसके बाद जब राखी सावंत कार के पास आती हैं तो वह जाम की तरफ देखकर कहती हैं- “जहां हम खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है, रुक जाओ.” इतना कहने के बाद वह कार में बैठती हैं और वहां से चली जाती हैं। राखी सावंत की इस हरकत पर अंधेरी लोखंडवाला के रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि ‘यह किस तरह का बिहेवियर है? हमें लगा था कि कानून की नजर में सब बराबर हैं। क्या आपको (पुलिस को) नहीं लगता कि ट्रैफिक जाम करने के लिए इस महिला पर कार्रवाई की जरूरत है। चालान कहां है, इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया। ओशिवारा ट्रैफिक पुलिस ने राखी सावंत की कार का ई-चालान काट दी।
इसे भी पढ़ें : पुण्यतिथि आज : कलाम ने जब कहा था, तीन बच्चों के पिता’, जानें कौन थे तीन बच्चे
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं KL RAHUL
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे नीरज चोपड़ा
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर
इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने प्रेमी के बाप से रचाई शादी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में जल्द आ रहा Motorola का फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और खासियत












