spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमिका ने प्रेमी के बाप से रचाई शादी, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive: धोखा खाकर संभलना और आगे बढ़ जाना ही बुद्धिमानी है। अमेरिका के हॉस्टन की रहनेवाली ऑगस्टा हबल ने ऐसा ही किया। प्रेमी के धोखे से तंग आकर न सिर्फ उससे ब्रेकअप किया, बल्कि उसके ही पिता से शादी रचाकर धोखेबाज़ लड़के की मां बन बैठी। 2 बार धोखा खाने के बाद तो हद हो गई, फिर ऑगस्टा ने प्रेमी से अलग होने का फैसला कर लिया।

धोखे के बदले प्रेमिका ने दिया ऐसा जवाब

ऑगस्टा हबल ने जैसे ही अपनी ब्रेकअप और शादी की स्टोरी सोशल साइट टिकटॉक पर साझा कि जबरदस्त व्यूज़ और लाइक्स के साथ वायरल हो गई उनकी आपबीती। कहानी यह है कि 21 साल की उम्र में हबल ने 30 साल के शख्स को डेट करना शुरू किया था। उस वक्त तो युवक उसके पीछे पागल था, कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी उसने कोशिश नहीं छोड़ी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हबल के मुताबिक शुरू के 2 साल तो सब कुछ सपनों की दुनिया जैसा था। लविंग, केयरिंग और उससे भी ज्यादा रोमांटिक लव स्टोरी चलती रही। लेकिन, प्यार में दरार तब आने लगी जब प्रेमी के फोन के ज़रिए उसका अपनी ही सहेली के साथ कनेक्ट होने का पता चला। सच सामने आने पर लड़के ने झट से माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का प्रॉमिस किया। दिल से किया गया प्रॉमिस वो ज्यादा दिन तक नहीं निभा पाया।

 इस कारण फौरन कर लिया ब्रेकअप

लड़के ने उसे दोबारा चीट किया तो लड़की ने भी उसके साथ सारे रिश्ते खत्म कर लेने का फैसला कर ही लिया और फौरन उससे ब्रेकअप कर लिया। फिर आया कहानी में ट्विस्ट जब लड़की को दोबारा किसी और से प्यार हो गया, वो भी पुराने प्रेमी के ही पिता से। बिना देर किए दोनों ने शादी कर ली और अब अपनी खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उसने अपना सुखद अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर धोखेबाज़ प्रेमी को शुक्रिया कहा, कि अगर उसने धोखा न दिया होता तो, वो इतने अच्छे लाइफ पार्टनर का साथ कैसे पाती। सोशल मीडिया पर लोगों ने ऑगस्टा की फीलिंग्स और फैसले का जमकर सम्मान किया और खूब पसंद किया। सबने उसकी खुशहाल ज़िंदगी की ही कामना की।

इसे भी पढ़ें :Loan लेने वाले की मौत के बाद बैंक कैसे वसूलती है पैसे… देखें

इसे भी पढ़ें :अगर आप भी भरते हैं ITR तो यह खबर है बेहद जरूरी, चूके तो होगा बड़का Loss

इसे भी पढ़ें : मुनक्का खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये बड़ी समस्याएं, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें :देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, हाई अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :वायरलाइन ब्राडबैंड सेगमेंट में Jio Fiber ने मचाया धमाल, 80 फीसदी नए ग्राहक ले रहे कनेक्शन

इसे भी पढ़ें :आप चाहें तो खुद भी बना सकते हैं QR कोड, बस जानना है सही प्रोसेस

इसे भी पढ़ें :टायर पंक्चर होने से पहले Alert करेगा ये डिवाइस, जान लें…

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...