spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Rajesh Pal ShootOut : जनाक्रोश उबाल पर, पुलिस को कोस प्रदर्शन कर रहे लोग (Video)

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में घर में घुस कर जेवर निर्माता सह अरविंद ज्वेलर्स के मालिक Rajesh Pal को गोली मारने के बाद जनाक्रोश उबाल पर है। शहर की तमाम ज्वेलरी की दुकानें आज बंद कर दी गई। वहीं आक्रोशित लोग सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी की एक ही मांग… 48 घंटों के अंदर हो हत्यारों की गिरफ्तारी। लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है। पुलिस को खूब कोसा जा रहा है, वहीं जमकर नारेबाजी भी की जा रही है।

यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को दिन-दहाड़े जेवर निर्माता सह सह अरविंद ज्वेलर्स के मालिक Rajesh Pal को घर में घुस कर गोली मार दी गई थी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत गई थी। दिन-दहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात ने सबको अंदर से हिलाकर रख दिया। अलग-अलग दो बाइक पर आये छह अपराधियों ने ओसीसी कम्पाउंड स्थित बांग्ला स्कूल के पास इस वारदात को अंजाम दिया। राजेश पाल की मौत के बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। घटना के विरोध में राजधानी के सभी जेवर दुकान को बंद रखने का ऐलान किया गया।

सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राजधानी में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हो गये हैं। यह दुखद और चिंता की बात है। इस वारदात ने जेवर व्यवसायियों को अंदर से हिलाकर रख दिया। अगर 48 घंटे के अंदर हत्यारे नहीं पकड़े गये तो राजधानी में अनिश्चितकालीन के लिए जेवर की दुकानें बंद कर दी जायेगी। इस वारदात पर रांची के सांसद और विधायक ने भी दुख जताया।

इसे भी पढ़ें : Triple Murder से दहला आदित्यपुर, सुनें वारदात की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी

इसे भी पढ़ें : लालू यादव पर चल रहा केस खत्म, सुनें क्या बोले वकील बाबू

इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...