spot_img

लालू यादव पर चल रहा केस खत्म, सुनें क्या बोले वकील बाबू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : राजद सुप्रीमो लालू यादव पर चल रहे एक केस को आज यानी बुधवार को खत्म हो गया। आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट पलामू ने उन्हें दोषी करार दिया। उनपर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और केस को खत्म कर दिया गया। लालू प्रसाद यादव तय समय पर पलामू कोर्ट पहुंच और आठ बजे कोर्ट से बाहर निकल गए। मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत में लालू प्रसाद यादव पेश हुए। करीब 20 मिनट तक वे कोर्ट में उपस्थित रहे। इस मामले में वे जमानत पर थे। गुजरे सोमवार को लालू हेलिकॉप्टर से पलामू पहुंच सर्किट हाउस में ठहरे थे। आज केस खत्म होने के बाद लालू पटना के लिए रवाना हो गये।

यहां याद दिला दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से गिरिनाथ सिंह राजद प्रत्याशी थे। उनके प्रचार में लालू प्रसाद यादव हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की सभा होनी थी। हेलिकॉप्टर को लैंड करने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में हेलिपैड बनाया गया था। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दी थी। लेकिन हेलिपैड पर न लैंड कर हेलिकाप्टर गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में बने सभा स्थल पर उतरा। इससे अफरातफरी मच गई थी।

इसी मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और हेलिकाप्टर के पायलट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में पलामू कोर्ट में लालू की पेशी हुई। गढ़वा में तत्कालीन बीडीओ डॉ सुभाष सिंह ने मामला दर्ज कराया था। गढ़वा में स्पेशल कोर्ट नहीं होने के कारण मामला पलामू न्यायालय में चल रहा था। सुनें क्या बोले लालू के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह…

इसे भी पढ़ें : Triple Murder से दहला आदित्यपुर, सुनें वारदात की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी

इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...