Kohramlive desk : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का अंतिम मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 20.1 ओवर का खेल होने के बाद बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा है। विराट कोहली और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद हैं। 20.1 ओवर के बाद स्कोर 53/2 है। लेकिन अब बारिश रुक गई है और मैच 6.45 में फिर शुरू होगा। विराट कोहली और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद हैं। 21 ओवर के बाद स्कोर 53/2 है।
एंडरसन की गेंद पर आउट हुए पुजारा
रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा 46 गेंद खेलने के बाद एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद को पुजारा छेड़ना चाहते थे और कैच आउट हो गए। एंडरसन ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। इस सीरीज में एंडरसन पांच बार पुजारा को आउट कर चुके हैं।
शुभमन को भी एंडरसन ने ही किया आउट
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर इंग्लैंड को शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने शुभमन गिल को बैक ऑफ गुड लेंथ गेंद डाली जो ऑफ स्टंप से बाहर थी। गिल गेंद से छेड़खानी करने गए और आउट हो गए। ये तीसरी बार है जब एंडरसन ने गिल को अपना शिकार बनाया है। इस विकेट के साथ ही जेम्स एंडरसन ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में एक कप चाय की कीमत 70 रुपये, रेलवे ने कही यह बात
इसे भी पढ़ें :करती थी बेटा से प्यार, हो गई बाप से शादी… देखें
इसे भी पढ़ें :टीवी नहीं तो बीवी नहीं, बोल मायके चली गई पत्नी…
इसे भी पढ़ें :पुलिस ने बत्तखों की ऐसे की मदद, वीडियो देख आप भी करेंगे Salute!
इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट, तीन पुलिसकर्मी जख्मी… देखें
इसे भी पढ़ें :एक जुलाई को ही क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे… जानिये यहां
इसे भी पढ़ें :होटल में गंदा धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा शोर
इसे भी पढ़ें :रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो








