spot_img
spot_img
spot_img

बारिश@Jharkhand : कहीं डायवर्सन बहा, कहीं दीवार तो कहीं पेड़ गिरे, पढ़ें पूरी खबर  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

झारखंड : चक्रवाती तूफान यास के कारण झारखंड के विभिन्‍न हिस्‍सों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। कई जगह पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में पानी भर गया, तो कई जगह डायवर्सन बह जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया। राजधानी रांची के जगरनाथपुर इलाके में घर की दीवार गिरने से दबकर पिता-पुत्र की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : अचानक से नदी में आई बाढ़ …और बहने लगी बा‍रातियों से भरी बोलेरो, फिर…

चाईबासा के सोनुआ-गुदड़ी मेन रोड में निर्माणाधीन पुलिया के पास डायवर्सन बह गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं सरायकेला के खरकाई और संजय नदी व चाईबासा के रोरो और कारो नदी में बाढ़ आ गई। नदी में पानी बढ़ने के कारण निचले इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर शिफ्ट कराया गया।

सिमडेगा के बानो में विशालकाय पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। वहीं खूंटी और दुमका में भी बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी विधायक से कह रही थी महिला, इतना दो नहीं तो अश्लील वीडियो कर देंगे…

खरकई नदी उफान पर, तितिरविला पुल के उपर से बह रहा पानी

लगातार हो रही बारिश के कारण सरायकेला की खरकाई नदी उफान पर है। पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गुरुवार को सेखरकाई का तितिरविला पुल डूबने से राजनगर प्रखंड का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।

इसे भी पढ़ें :  JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...