spot_img
spot_img

बीजेपी विधायक से कह रही थी महिला, इतना दो नहीं तो अश्लील वीडियो कर देंगे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हरिद्वार : अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीजेपी विधायक को ब्‍लैकमेल कर मोटी रकम मांगी जा रही थी। विधायक ने इस संबंध में ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महिला समेत चारों नामजद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक अन्‍य व्‍यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला भाजपा की नेत्री बताई जा रही हैं, जबकि गिरफ्तार 4 में से 3 खुद को पत्रकार बता रहे हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मामला उत्‍तराखंड के हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां के भाजपा विधायक सुरेश राठौर को अश्लील वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगी जा रही थी। उन्‍होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में विजेंद्र और सुरेखा देवी बहादराबाद के और सतीश दास और सुखराम दास गागल हेड़ी सहारनपुर के और रणवीर गौतम बेलड़ा रुड़की का रहने वाला है। सिटी एसपी कमलेश उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि जैसे-जैसे फैक्ट्स सामने आएंगे, वैसे कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...