लातेहार : यास तूफान के कारण झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण बुधवार को एक बोलेरो नदी में बह गई। बोलेरो के चालक और सवार बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना लातेहार के सदर प्रखंड के तुपू हेसला गांव के पास धरधरी नदी में घटी। नदी पर पुल नहीं होने के कारण नदी पार करके ही वाहनों को गुजरना पड़ता है। इसी दौरान यह घटना घटी।
Read More : BREAKING : ASP और DSP स्तर के कई अधिकारी हुए इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Read More : कपड़ा दिलाने के बहाने ले जाकर बच्चों को मार डाला, फिर खुद का गला रेत पिता ने लगाई…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब हेसला से तूपु जा रहे बारातियों को लेकर वाहन नदी के किनारे पहुंचा तो पानी कम था। चालक ने नदी पार करने की कोशिश की। इसी दौरान नदी में अचानक से बाढ़ आ गई और बोलेरो उसमें फंस गई। जिसके बाद ड्राइवर और अन्य चार बारातियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया कि पानी की धार इतनी तेज थी कि वाहन नदी में ही पलट गया और बहने लगा। ग्रामीणों ने मोटे रस्से से बांध कर वाहन को दूर जाने से बचाया। वाहन गांव के ही प्रेम प्रजापति का बताया जा रहा है।










