Kohramlive Desk : भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग का सिस्टम बदल दिया है। इस साल जारी आंकड़ों के अनुसार आईआरसीटीसी (IRCTC) के 30 मिलियन रजिस्टर्ड (3 करोड़) यूजर्स हैं। अत: इस बदलाव को जानना आपके लिए जरूरी है।
40 लाख यूजर्स ने वेरिफाई नहीं कराया अकाउंट
कोविड-19 महारी के बाद ट्रेनों का संचालन होने पर आईआरसीटी (IRCTC) ने एप और वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक किये जाने के नियमों में बदलाव किया था। नए नियम के तहत यूजर्स को टिकट बुक कराने से पहले अपना अकाउंट वेरिफाई कराना जरूरी था, लेकिन करीब 40 लाख यूजर्स ने अभी तक भी अपने अकाउंट को वेरिफाई नहीं कराया है। अकाउंट वेरिफाई नहीं कराने वाले यूजर भविष्य में ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
मोबाइल और ई-मेल का वेरिफिकेशन
– IRCTC के एप या वेबसाइट पर जाकर वेरिफिकेशन विंडो पर क्लिक करें।
– अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर दें।
– दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद वेरिफाई बटन पर क्लिक करें।
– यहां क्लिक करने पर आपके मोबाइल पर OTP आएगा, इसे दर्ज करके मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
– ई-मेल आईडी पर आए कोड को दर्ज करने के बाद आपकी मेल आईडी भी वेरिफाई हो जाएगी।
– इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद आप ट्रेन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : पुलिस अफसरों को ED ना करे तलब, सरकार ने भेजा पत्र
इसे भी पढ़ें : जिला भ्रमण कार्यक्रम में गोड्डा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये सुनें
इसे भी पढ़ें :गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोर्ट में लंबित मामलों पर बोले कानून मंत्री, ‘जजों की नियुक्ति …’
इसे भी पढ़ें :Delhi Acid Attack : दिल्ली पुलिस ने Flipkart को भेजा नोटिस
इसे भी पढ़ें :JSSC PGT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड












