spot_img

घर में रेड, सामने आया ‘मौ’त’ का कारखाना, इलाके में हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img

Ramagarh : रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। केके कोलियरी (दत्तो कोलियरी) स्थित पंचायत भवन के पीछे एक घर में चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, नौ मैगजीन स्प्रिंग, लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और सामग्री बरामद की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बरामद अर्धनिर्मित पिस्टलों पर ‘Made in Japan’ अंकित मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिर्फ भ्रामक निशान है या इसके पीछे कोई बड़ा खेल छिपा है।

गुप्त सूचना बनी बड़ी कार्रवाई की वजह

पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दिनेश विश्वकर्मा नाम के शख्स के घर में रेड की, जहां अवैध हथियार तैयार किये जा रहे। कार्रवाई के दौरान दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दंपति मूल रूप से नवादा (लेसरीगंज) के रहने वाले हैं। वहीं दिनेश के भाई अनिल विश्वकर्मा को भी सौंदा क्षेत्र से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पड़ोसी समझते थे लोहार 

स्थानीय निवासी फुलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घर से कई अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने का सामान जब्त किया है। उनके मुताबिक, दिनेश का परिवार करीब 10 साल से इलाके में रह रहा था और लोग उन्हें लोहार का काम करने वाला परिवार मानते थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर के दो खासमखास गुर्गे अरेस्ट, स्कॉर्पियो में घूम रहे थे…

इसे भी पढ़ें : हथियार का भय दिखाकर जेवर कारोबारी से 40 लाख के गहने लूटे…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में तीन थानों को मिले नये प्रभारी…

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा खुलासा, SIT रिपोर्ट में 70 बार चोरी के संकेत

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP ने अधिकारियों को दिया ये टास्क… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...