spot_img

जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नीलाद्री प्रशासनिक भवन में बैठक कर अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिये गये। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की सांस्कृतिक धरोहर है। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष की रथ यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शानदार हो। जनसहयोग से हम इसे यादगार बनायेंगे। वहीं, SSP राकेश रंजन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जायेगी। रथ यात्रा की तैयारियों में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

रथ मार्ग होगा पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त

जिला प्रशासन ने रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को कहा गया है कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल शुरू की जाये, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। रथ यात्रा और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिये बड़ी संख्या में CCTV कैमरे लगाये जायेंगे। कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी की जायेगी। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये अग्निशमन वाहन को हमेशा रेडी-टू-मूव स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती की जायेगी। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि कहीं भी खुले तार न रहें और पूरी विद्युत व्यवस्था की जांच कर ली जाये। बिजली आपूर्ति के लिए बैकअप व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, मेला क्षेत्र में नियमित अंतराल पर साफ-सफाई, पर्याप्त बायो टॉयलेट और पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

खोया-पाया केंद्र और मीडिया व्यवस्था भी होगी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जायेगा। वहीं, मीडिया कवरेज के लिये वॉच टावर की व्यवस्था भी की जायेगी। जगन्नाथपुर मेला समिति को निर्देश दिया गया है कि सभी वालंटियर को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाये और उन्हें बेहतर प्रबंधन के लिये विशेष ब्रीफिंग दी जाये। वहीं, यात्रा से जुड़ी सूचनाओं और जनजागरूकता के लिये समिति का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का सुझाव भी दिया गया। निरीक्षण और बैठक के दौरान सिटी SP पारस राणा, ट्रैफिक SP राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनंजय, सदर SDO कुमार रजत, नगर निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अग्निशमन विभाग, थाना प्रभारी और जगन्नाथपुर मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…
जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…
जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…
जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, इस बार गजब का इंतेजाम…

इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणियां, कांप जायेगी रूह…

इसे भी पढ़ें : घर में रेड, सामने आया ‘मौ’त’ का कारखाना, इलाके में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर के दो खासमखास गुर्गे अरेस्ट, स्कॉर्पियो में घूम रहे थे…

इसे भी पढ़ें : हथियार का भय दिखाकर जेवर कारोबारी से 40 लाख के गहने लूटे…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में तीन थानों को मिले नये प्रभारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...