Godda : झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया अलायंस संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वहीं, बीजेपी और RSS इस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे कूड़ेदान में फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। यह संविधान भारत के महापुरुषों की सोच है, यह एक तरह से भारत के लोगों की आत्मा है। इस देश में गरीबों को जो अधिकार मिले हैं, जैसे वोट का अधिकार, पानी का अधिकार, जंगल का अधिकार, यह किताब उन्हें देती है। इस किताब से पहले राजा-महाराजा जो चाहते थे, करते थे। लेकिन संविधान के बाद सभी को समान अधिकार मिले हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। हम उनके 56 इंच की छाती, मन की बात से नहीं डरते। नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं। अरबपति जो कहते हैं, नरेंद्र मोदी वही करते हैं। नरेंद्र मोदी आपको मन की बात बतायेंगे और फिर अंबानी की शादी में चले जायेंगे। फिर वो आपको पाठ पढ़ायेंगे, लंबे-लंबे भाषण देंगे और फिर अंबानी की शादी में चले जायेंगे और वहां जाकर नाच-गाना देखेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी ने गरीबों से 16 लाख करोड़ रुपये छीनकर अरबपतियों का लोन माफ कर दिया है। मुंबई के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन अडानी को देने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र में हमारी सरकार इसी वजह से गिराई गई थी।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने तय किया है कि झारखंड में एससी के लिए आरक्षण 26 से 28 प्रतिशत, एससी के लिए 10 से 12 प्रतिशत होगा। वहीं पिछड़ों के लिए आरक्षण 14 से 27 प्रतिशत किया जायेगा। राहुल गांधी ने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग अंबानी और अडानी के हैं, उन्होंने मीडिया को गोदी मीडिया कहकर संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें :कोचिंग सेंटर्स के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन… जानें
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिये बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक
इसे भी पढ़ें :‘बिजली बिल न चुकायें तो घरों में आग लगा दो’ ऐसा फरमान देकर फंस गये…
इसे भी पढ़ें :IG होमकर जता गये उनमें कितना है दमखम
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक












