Chaibasa : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड में चुनावी सभा में गरीब परिवारों को लखपति बनाने का वादा किया। नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाये। अब कांग्रेस लखपति बनायेगी। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सबसे पहले गरीब परिवारों की लिस्ट बनायेगी। परमानेंट नौकरी का वादा किया। ठेकेदारी प्रथा वाली नौकरी खत्म करेंगे। आरक्षण बढ़ाने का भी वादा किया। राहुल गांधी आज झारखंड के चाईबासा और गुमला के कोनबीर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करोड़ों परिवार है जो गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं। इसमें आदिवासी, दलित, पिछड़े ज्यादा है। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुनेंगे। उस महिला के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये साल के साल डाल देंगे। उन्होंने बताया कि मैंने जोहार इसलिए बोला क्योंकि यह आदिवासियों का शब्द है। इसमें आपकी आवाज अच्छी सुनाई देती है। यह चुनाव आदिवासी, दलित, पिछड़ों के लिए जरूरी चुनाव है।
राहुल गांधी ने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि यह देश की आवाज है। भाजपा वाले इसे फाड़कर फेंकना चाहते हैं। संविधान की रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार है। आदिवासी देश की जमीन का पहला मालिक है। राहुल गांधी ने कहा कि सारे जंगल और जमीन अडाणी, अंबानी को दे रहे हैं। एक दिन जंगल खत्म हो जायेंगे तो आपको कहेंगे जाओ भीख मांगो। झारखंड के CM चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, देश में महंगाई कम नहीं हुई। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते गये।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें













