spot_img
spot_img
spot_img

Twitter पर प्रभास के जन्मदिन के लिए RadheShyamSurprise

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : RadheShyamSurprise सोशल मीडिया और Twitter पर ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर इसको लेकर संदेशों की बाढ़ आई हुई है। राधेश्याम एक फिल्म नाम टाइटल है और इसमें सुपरस्टार प्रभास प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन को और स्पेशल बनाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने प्रभास में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। प्रभास इसमें विक्रमादित्य का किरदार निभा रहे हैं।

23 अक्टूबर को है प्रभास का जन्मदिन

सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं और अभी से उनके जन्मदिन के जश्न की शुरुआत करते हुए, राधे श्याम के निर्माताओं ने फैंस के लिए प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। अभिनेता फ़िल्म में ‘विक्रमादित्य’ की भूमिका निभा रहे हैं।

उनके लुक से इतना तो तय है कि यह एक धमाकेदार किरदार होने वाला है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर प्रभास का लुक और पोस्टर साझा किया है। फिल्म के निर्माता संदेश में लिखते हैं,”The BIG moment has arrived!! ???????? Here’s introducing #Prabhas as #Vikramaditya from #RadheShyam! ????# RadheShyamSurprise #HappyBirthdayPrabhas.

इसे भी पढ़ें : सरना Dharma code के लिए आदिवासी संगठनों ने निकाली रैली

पूजा के बर्थडे को भी खास बनाया गया था

इस फिल्म के निर्माताओं ने इससे पहले एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के जन्मदिन को खास बनाते हुए, उनके जन्मदिन पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया था। और अब, प्रभास के जन्मदिन की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ अभिनेता के शुभचिंतकों को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। राधेश्याम का मोशन पोस्टर 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। ये प्रभास के मच अवेटेड मूवीज में से एक है। इसल‍िए फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

RadheShyamSurprise के लिए संदेशों की भरमार

फिल्म की वर्तमान में इटली के टोरिनो में शूटिंग कर रही है। मैग्नम ओपस ‘राधेश्याम’ यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर सहित कई अन्य कलाकार शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें : IPL : पंजाब की जबरदस्त वापसी, दिल्ली को हराकर टॉप-5 में पहुंची

हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में फिल्म को रिलीज किया जाएगा। राधाकृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा है, जो 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है। यह टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधाकृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,