Kohram live desk : इंडियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में अब मेडल से सिर्फ एक कदम के फासले फर हैं। उन्होंने महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
पीवी सिंधु : बेहद कड़ा रहा मुकाबला
यह मुकाबला बेहद कड़ा रहा। दोनों ही खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की। अब वे पदक से एक कदम दूर हैं। अगर सिंधु सेमीफाइनल में जीतीं, तो भारत के लिए एक पदक पक्का हो जाएगा।
पीवी सिंधु : 2016 में जीता था सिल्वर मेडल
रियो ओलंपिक 2016 की सिल्वर मेडल विजेता सिंधु ने बैडमिंटन में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक की उम्मीद बनाए रखी। अब उनका सामना थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा।
बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचीं लवलीना
बॉक्सिंग में भी इंडिया का मेडल पक्का होता दिख रहा है। 69 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत कर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके बाद लवलीना का कम से कम एक पदक पक्का है। यदि वह सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में पहुंचती हैं तो अपने लिए रजत पदक और भारत के लिए दूसरा पदक पक्का कर लेंगी।
Read more: NEET-UG 2021 : जानें कैसा होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का नया पेपर पैटर्न
Read more: धनबाद में बमबाजी, दहशत, देखें वीडियो…
Read more:चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…
Read more:निखिल के Murder के बाद खुला राज, DSP था सट्टेबाज…
Read more:एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो
Read more: 6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more: भाई को उतारा मौत के घाट…
Read more: ACB ने अंचल उपनिरीक्षक को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा…
Read more:BREAKING : CBSE 12वीं RESULT जारी, ऐसे चेक करें
Read more: IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…












