Bihar : जीजा का पीछा करते-करते साली रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई। अपने प्यार का वास्ता देते हुये साली एक ही जिद में अडृ़ गई मुझे अपना लो, मना मत करना, वर्ना अपनी जान दे दूंगी। तेरे बिना जीना मुश्किल। मेरी मांग में सिंदूर डालो और अपनी दुल्हनिया बना मुझे अपने साथ ले चलो। जैसे जहां जिस हालत में रखोगे, रह लूंगी, पर मुझे ठुकराओं मत। वर्ना हम यहीं अपना माथा फोड़ जान दे दूंगी। जीजा हक्का-बक्का रह गया। उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। तब साली ने दीवार में अपना सिर पटकना शुरू कर दिया। उसका सिर फूट गया और खून बहने लगा। साली मनुहार करती रही कि अब तो डालो मांग में सिंदूर। जीजा साली के बीच हो रहे इस तमाशा को समझने में लोगों को देर ना लगी। यह सबकुछ हो रहा था मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर। साली को लहुलूहान देख जीजा डर गया, वहीं प्यार में पागल साली किसी भी हालत में जीजा से जुदा नहीं होना चाहती थी। मुसाफिरों की भीड़ भी जुटने शुरू हो गई। जीजा डर कर नाते-रिश्तेदारों को फोन कर सबकुछ बता दिया। साली सीतामढ़ी से पीछा करते-करते जीजा तक पहुंच गई थी। मुसाफिरों में से किसी एक ने इस बात की जानकारी GRP को दे दी। पुलिस के आने से पहले जीजा के नाते-रिश्तेदार रेलवे स्टेशन पहुंच गये। पुलिस के आने से पहले दोनों को वहां से ले जाया गया। जीजा परदेश में काम करते हैं, वो आज निकल रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब दो साल पहले अपने गांव के ही एक लड़की से उनकी शादी हुई थी। उनका 1 साल का बेटा भी है। दोनों पति-पत्नी का गांव एक ही जगह है। पत्नी की चचेरी बहन अपने जीजा से खूब हंसी-मजाक करती थी। 17 साल की साली अपने जीजा पर फिदा हो गई। दोनों में दोस्ती का इरादा था, पर मोहब्बत हो गई। करीब 4 माह पहले जीजा अपने ससुराल में आया, तब फिर से जीजा-साली की मुलाकात हुई। साली का प्यार का खुमार बढ़ता चला गया। पत्नी का कहना है कि उसकी चचेरी बहन उसके पति पर डोरे डालने लगी और हाथ-धोकर पीछे पड़ गई। इस वजह से उसके पति बहुत कम गांव आने लगे। इस बार आये तो यह लीला हो गई। घरवाले दोनों को साली को समझाने बुझाने में लगे थे, पर साली अपनी जिद में अड़ी रही। अंतिम फैसला अबतक सामने नहीं आया है। इधर, GRP के थानेदार ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी निकल गये।
इसे भी पढ़ें :रांची में तेज बारिश शुरू, यहां ठनके का अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर होगा G-20 शिखर सम्मेलन, जानें कब…
इसे भी पढ़ें :अस्पताल से भागा लिट्टी वाला, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :बिहार के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें :जानें राजधानी में वीकेंड पर क्या है बारिश का अपडेट








