कोहराम लाइव डेस्क : केएल और गेल की दमदार बल्लेबाजी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने मुबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए। 131 का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 17.4 ओवर में ही मैच जीत लिया। केएल राहुल ने 52 गेंदों में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, क्रिस गेल ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर जीत पंजाब की झोली में डाल दी।
Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर
Read More : राहत भरी खबर : इस दवा को देने के बाद मरीजों को नहीं पड़ेगी ऑक्सीजन की जरूरत
रोहित आईपीएल में 40 या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय और ओवरऑल चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सबसे ज्यादा अर्धशतकों के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली। रोहित और कोहली से आगे दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन (43 अर्धशतक) और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (49) हैं। रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज बल्लेबाज और ‘मिस्टर आईपीएल’ के नाम से मशहूर सुरेश रैना और आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। रैना और डिविलियर्स के नाम 39-39 अर्धशतक हैं।






