UP : यूपी के चंदौली जिले में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने ट्रेन और अस्पताल में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की थी। सीन रीक्रिएशन के दौरान उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में मारा गया आरोपी
- वाराणसी रेंज के DIG वैभव कृष्ण ने मीडिया को बताया कि बीती रात करीब 11 बजे कुचमन रेलवे स्टेशन के पास सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह ने SI सतीश सिंह की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुये भागने लगा।
- पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगीं।
- SI सतीश सिंह और GRP सिपाही मनोज यादव घायल हुये।
- आरोपी ने पूछताछ में तीन हत्याएं करने की बात कबूल की थी।
- पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह अमृतसर का रहने वाला था।
- आरोपी ने 2021 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी।
- बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शराब की लत के कारण चली गई थी।
- आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की। तीनों मामलों में उसने सिर में गोली मारी थी।
हत्या-1: ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में मंगरू की हत्या
- रविवार सुबह 6.45 बजे आरोपी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय से ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर निवासी 34 साल के मंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी।
- घटना कुचमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच हुई।
- हत्या के बाद शव को ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।
- ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी फरार हो गया।
- मृतक की पहचान मंगरू पुत्र दूधनाथ निवासी गाजीपुर के रूप में हुई।
हत्या-2: जम्मूतवी एक्सप्रेस में दिनेश साहू की गोली मारकर हत्या
- रविवार रात करीब 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में आरोपी ने बिहार के गया निवासी दिनेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी।
- दिनेश साहू रिश्तेदारों के साथ नैमिषारण्य जा रहे थे।
- आरोपी और दिनेश के बीच बहस हुई थी।
- आरोपी ने कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली चला दी।
- घटना के बाद ट्रेन में दहशत फैल गई।
- वाराणसी पहुंचने पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारा।
हत्या-3: अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या
- सोमवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी चंदौली के जीवक आयुर्वेदिक एंड रिसर्च सेंटर पहुंचा और वार्ड में भर्ती बिहार की लक्ष्मीना देवी (56) को गोली मार दी।
- आरोपी ने पहले अस्पताल में इलाज के लिये पर्ची बनवाई।
- उसने अपना नाम विजेंद्र निवासी अंबाला लिखवाया।
- वार्ड में पहुंचकर लक्ष्मीना देवी के सिर में गोली मार दी।
- भागते समय आरोपी ने एक और फायर किया।
- लोगों और एक ऑटो चालक ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।
- भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
- पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर, डबल बैरल बंदूक और कारतूस बरामद किये।
एंग्जायटी डिसऑर्डर की भी बात आई सामने
- अस्पताल में जांच के दौरान आरोपी का बीपी सामान्य और पल्स रेट 109 दर्ज किया गया था।
- चिकित्सकों ने उसे गैस और अन्य दवाएं लिखी थीं।
- राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. एसके चतुर्वेदी के अनुसार, सामान्य बीपी और 100 से अधिक पल्स रेट एंग्जायटी डिसऑर्डर की स्थिति मानी जाती है।
तीनों हत्याओं में एक जैसी थी वारदात
- पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तीनों लोगों के सिर में गोली इसलिये मारी ताकि उनकी मौत सुनिश्चित हो सके।
- आरोपी 9 मई को ट्रेन से प्रयागराज पहुंचा था।
- इसके बाद वह चंदौली आया।
- ट्रेन और अस्पताल में हुई घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के DIG ने अधिकारियों को दिये कड़े टास्क…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में छु’रेबाजी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिये तीन नामों पर बनी सहमति…
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के घर डकैती, 1.20 करोड़ कैश और जेवर लूटे…
इसे भी पढ़ें : गुमला में दारोगा गिरफ्तार, दु’ष्कर्म और वीडियो वायरल करने का लगा इल्जाम…







