spot_img

हजारीबाग के DIG ने अधिकारियों को दिये कड़े टास्क…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम और गुमशुदगी के मामलों को लेकर पुलिस महकमा अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग के DIG अंजनी कुमार झा ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में NDPS मामलों, संगठित अपराध और लंबित गुमशुदगी मामलों को लेकर कई सख्त निर्देश दिये गये। DIG अंजनी कुमार झा ने स्पष्ट कहा कि जिले में जहां-जहां अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है, उन स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाये। वहीं, इस धंधे में शामिल आरोपियों की पहचान कर विशेष अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाये।

बैठक में संगठित अपराध और अवैध खनन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया गया। DIG ने कहा कि ऐसे गिरोहों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ CCA की कार्रवाई, थाना हाजरी और गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने का प्रस्ताव भेजा जाये। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिले में लंबित गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा कर जल्द निष्पादन करने का आदेश दिया गया। सभी पुलिस उपाधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को हत्या, महिला अपराध और अन्य गंभीर मामलों में घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को यह भी कहा गया कि संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर अनुसंधान के जरिये आम लोगों का भरोसा कायम रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में छु’रेबाजी, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिये तीन नामों पर बनी सहमति…

इसे भी पढ़ें : कारोबारी के घर डकैती, 1.20 करोड़ कैश और जेवर लूटे…

इसे भी पढ़ें : गुमला में दारोगा गिरफ्तार, दु’ष्कर्म और वीडियो वायरल करने का लगा इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : सूखे की आशंका को लेकर सरकार अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...