Ranchi (Neeraj Thakur) : झारखंड के आतंक PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप नेपाल में धरा गया। झारखंड पुलिस ने उसे धर दबोचा है। 30 लाख के इनामी दिनेश गोप को गिरफ्तार करने में झारखंड के IG Operation अमोल वेणुकांत होमकर और उनकी टीम की बेहतरीन सराहनीय भूमिका रही। उम्मीद है की आज शाम तक गिरफ्तार सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची ले आया जाएगा। झारखंड पुलिस एक स्पेशल टीम इस काम में लगी हुई थी । झारखंड के नए DGP धीर-गंभीर अजय कुमार सिंह ने पद पर आने के बाद कोई लंबी चौड़ी बातें नहीं की, पर वह रह-रह कर चौंका देने वाला रिजल्ट देते रहे। कुछ दिन पहले गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव भी धरा गया। वो भी पिछले एक दशक से फरार था। IG होमकर जैसे तल्ख और ईमानदार ऑफिसर DGP के साथ थे। अगर इरादा नेक और मजबूत हो तो किसी भी खूँटे को डगमगाया और उखाड़ा जा सकता है, यह कर दिखाया IG Operation अमोल वेणुकांत होमकर ने। उनकी नेतृत्व में पहले भी कई खूंखार उग्रवादी और माओवादी पकड़े गए और कुछ मारे गए।
दिनेश गोप के नेपाल में पनाह लिए जाने की खबर पुलिस तक पहुंची थी। उसके कई ठिकाने दिल्ली में भी है। सुप्रीमो दिनेश गोप के कई करीबी गुर्गे के पकड़े जाने के बाद पुलिस को दिनेश गोप के बारे में बहुत कुछ पता चल गया था। झारखंड पुलिस मुखिया अजय कुमार सिंह, IG Operation अमोल वेणुकांत होमकर नेतृत्व में गठित कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को दिनेश गोप को खोज निकालने का टास्क दिया था।
सुकून दिलाने और चौंकाने वाली खबर दे सकती है झारखंड पुलिस
साल 2002 से आतंक की गाथा लिखने वाले दिनेश गोप को खोज निकालने के लिए तत्कालिक हर DGP ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी, पर दिनेश गोप हाथ नहीं लगा। दिनेश गोप के पास कई तरह के अत्याधुनिक हथियार है। रॉकेट लांचर तक पुलिस बरामद कर चुकी है। कुछ दिन पहले पुलिस ने खूंटी इलाके से उसके एक खास गिरफ्तार गुर्गे के पास से एक जर्मन राइफल और AK-47 बरामद की थी। बरामद जर्मन रायफल के बारे में बताया गया था कि यह हथियार दिनेश गोप खुद इस्तेमाल करता है। झारखंड पुलिस बहुत जल्दी यहां की जनता को बेहद सुकून दिलाने और चौंकाने वाली खबर दे सकती है। हालांकि दिनेश गोप की एक्टिविटी के बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है पर झारखंड पुलिस के एक आला अधिकारी ने सिर्फ इतना कहा – “सूरज भी डूबता है”।
गिरफ़्तारी बाद वायरल हुई पहली तस्वीर , वेशभूषा बदला हुआ

इसे भी पढ़ें : शपथ लेते ही एक्शन में सिद्धारमैया सरकार, क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : एक की मौ’त, 2 हथियार से चली गोली… क्या है माजरा
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण में शिरकत किये सीएम हेमंत













