spot_img

मानव जीवन को बचाने के लिए कुदरत का संरक्षण जरूरी : जटा शंकर चौधरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर पहुंचकर नि:शुल्क पौधा वितरण शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही पंचायत के लोगों के बीच पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसे बचाने के लिए प्रेरित किया। आयुक्त ने मोहनलाल खुर्जा, पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान परिसर में दुर्लभ प्रजाति का पौधा कलपतरू का रोपण किया। साथ ही पार्क एवं निर्माणाधीन पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का अवलोकन किया। नये पार्क का शिलान्यास व भूमिपूजन भी किया गया। मौका था पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल के नि:शुल्क पौधा वितरण-सह-पौधारोपण का 56वां वर्ष एवं पर्यावरण धर्म एवं वनराखी मूवमेंट के 46 वें वर्षगांठ का।

आयुक्त ने वहां मौजूद लोगों को पेड़-पौधों से दोस्ती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पौधों को दोस्त बनाएं। इससे पेड़-पौधे बचेंगे और पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। पौधा कभी धोखा नहीं देते। पौधे की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसकी देखभाल जरूरी है। कोरोना संक्रमण काल में पेड़-पौधों की महत्व और समझ में आई। जब ऑक्सीजन के लिए लोग तबाह हो रहे थे। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है। साथ ही फल-फूल एवं छाया मिलती है। आयुक्त ने कौशल किशोर जायसवाल को दुर्लभ प्रजाति के पौधों को लगाने की सलाह दी, ताकि आने वाली पीढ़ी के लोग दुर्लभ प्रजाति के पौधों को जान और समझ सकें। पौधे नहीं रहेंगे, तो वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ हमारी आनेवाली पीढ़ियां फल-फूल, पौधों, वनस्पतियों से परिचित नहीं होंगे।

पर्यावरणविद् सह पर्यावरण धर्मगुरु कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जो परमाणु बम से भी घातक है। हम सभी को पौधा लगाने और पौधा बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों का पालन करने की भी अपील की।

ये थे मौजूद

मौके पर बीपीएसए के प्रधान सचिव सह डाली के मुखिया पूनम जायसवाल, उप मुखिया अफ़ज़ल अंसारी, सूचित जायसवाल, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, जुबैर अंसारी, वंशीर अंसारी, श्रवण जायसवाल गुलाम गौस, कृष्णा सिंह, रघुनाथ प्रसाद, अनवर अंसारी, विकास कुमार,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : रेलवे में अब बुजुर्गों और खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कंसेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णणव का ऐलान

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला

इसे भी पढ़ें :NTA JEE Main Session 2 Postponed, जानें कब होगी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...