Ranchi : पुलिस को चकमा देकर रिम्स के ट्रामा सेंटर से भागा कैदी राजा सिंह उर्फ पगला बड़ा कांड करने से पहले ही धरा गया। वह सरायकेला के RIT थाना क्षेत्र में रहनेवाले मुरारी सिंह की हत्या करने वाला था। हत्या करने की उसने पूरी प्लानिंग बना ली थी। उसने इस कांड में साथ देने के लिये अपने एक दोस्त प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप को राजी भी कर लिया था। दोनों हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देते इससे पहले ही गठित SIT ने दोनों को दबोच लिया। इन दोनों के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं दो जिंदा गोलियां मिली। ये दोनों सरायकेला के आदित्यपुर 2 के RIT थाना क्षेत्र के रहनेवाले है। यहां याद दिला दें कि बीते 24 मार्च को राजा सिंह रिम्स के ट्रामा सेंटर से फरार हो गया था। पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। घाघीडीह जेल के कैदी राजा सिंह के फरार हो जाने के बाद से पुलिस की चिंता बढ़ गई थी।
फरार दागी राजा सिंह के बारे में सरायकेला के पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने एरिया में ही पनाह लिये हुए हैं। वहीं, उसका इरादा भी खतरनाक है। वह मुरारी सिंह की हत्या करने के इरादे से पुलिस अभिरक्षा से भागा है। इस सूचना को पुलिस कप्तान ने काफी गंभीरता से लिया। सरायकेला के SDPO के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया। SIT में आदित्यपुर के सर्किल इंस्पेक्टर नितीन कुमार सिंह, RIT के थानेदार विनय कुमार, SI राजकुमार साहा, सिपाही उधम सिंह, उमाशंकर सिंह, धीरू रजक एवं मनीष प्रसाद सिंह को शामिल किया गया। गठित SIT ने टेक्निकल सेल की मदद से फरार राजा सिंह उर्फ पगला को उसके दोस्त छोटू के साथ खरकई नदी के पास से धर लिया। कुछ माह पहले ही राजा सिंह को सरायकेला पुलिस ने गोली चलाने के इल्जाम में अरेस्ट किया था। वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद था। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे जेल से रिम्स लाया गया था। जहां से वह फरार हो गया था।
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम आये सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :होली को लेकर राजधानी में अलर्ट, समाजसेवी क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :दिल्ली के रामलीला मैदान में महाजुटान… कब जानें
इसे भी पढ़ें :मिला लाखों का सामान, धराये 2… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के बंधु तिर्की झामुमो में! “बुरा न मानो होली है”
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल
इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें
इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें
इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर












