spot_img

दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : होली के रोज, उनका पूरा आंगन सूना-सूना। उस भयानक मंजर को न एक बाप भूल पा रहा है न दादी और न मां। दो बच्चों की हत्या से दुखी पिता विनोद ठाकुर अंदर से इतने टूट गये हैं कि अब उन्हें जीने की चाहत तक नहीं। एक बार कोशिश कर चुके हैं खुद को मिटाने की खातिर। इस कोशिश में उनकी बाइक बुरी तरह से जल गई। खाक बाइक को देख दादी के मुख से सिर्फ इतना ही निकला कि बाइक में उसके बेटे विनोद ने आग लगाई है, पर उसका कलेजा सुलग रहा है। अगर पता होता तो वो खुद आग में बैठ जाती। छोटे-छोटे दो बच्चों की हत्या से पूरा परिवार आहत और मर्माहत है। बच्चों की हत्या उनके घर के नजदीक सैलून चलाने वाले साजिद ने कर दी थी। हालांकि कुछ ही घंटों बाद साजिद एनकाउंटर में मारा गया।

इधर, घर के दो बच्चों की हत्या के बाद पिता द्वारा सुसाइड करने की कोशिश के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है। पुलिस लगातार मारे गये बच्चों के पिता की काउसलिंग कर रही है, वहीं उनके घर के बाहर CCTV लगाना शुरू कर दिया है। बदायूं के बाबा कॉलोनी में रहनेवाले विनोद ठाकुर के घर के नजदीक पुलिस का पहरा भी है। दुखी पिता विनोद कुमार ने बीते रविवार की सुबह जान देने की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस के जवानों ने दौड़कर विनोद को तो बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक जल गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें सामने आ रही है। पुलिस भी हैरान और परेशान है। इस पिता के दुख को वही शख्स समझ सकता है, जिसके झूलते कंधों पर दो बेटे की अर्थी निकली हो।

इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम आये सामने… देखें

इसे भी पढ़ें :होली को लेकर राजधानी में अलर्ट, समाजसेवी क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें :पेट में दर्द बताकर कैदी बढ़ा गया पुलिस का माथा दर्द… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दिल्ली के रामलीला मैदान में महाजुटान… कब जानें

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।