spot_img
spot_img
spot_img

जेल में बंद एक कैदी ने कान में फूंक मा*री, किडनैप का मिला कं*काल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जेल में बंद एक गुप्तचर नें पुलिस के कान में फूंक मारी और आफताब अपहरण कांड का खुलासा हो गया। राजधानी रांची के पुराना रतन टॉकिज के पास नंबर प्लेट बनाने वाले आफताब का बीते 6 अक्टूबर को किडनैप कर लिया गया था। अपहृत आफताब को पहले कोकर में एक घर में ले जाया गया। पहले से तय प्लानिंग के तहत आफताब की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को एक सूटकेश में बंद कर पिठोरिया घाटी ले जाया गया। यहां सूटकेश पर पेट्रोल छिड़कर माचिस मार दी गई। इस कांड में शामिल अपराधियों को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने सारा राज खोल दिया। अपराधियों की निशानदेही पर अपहृत आफताब का कंकाल बरामद कर लिया गया है। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि आफताब भी उनके पाप में शामिल रहता था। एक चोरी की गाड़ी की बिक्री के बाद रुपये के बंटवारे को लेकर उनमें झगड़ा हो गया था। इसके बाद ही आफताब का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई।

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रहनेवाला आफताब गुजरे दो माह से नंबर प्लेट बनाने का काम करता था। आफताब की खोज में जुटी पुलिस को जेल के अंदर से क्लू मिला। इसके बाद पुलिस ने जेल में बंद अपराधी बंटी यादव, युसूफ उर्फ कामरान जाफरी और सद्दाम को रिमांड पर लिया। तीनों ने पुलिस के सामने सारे राज उगल दिये। आफताब को मारने में बंटी यादव, सद्दाम, विशाल उर्फ गुल्ली, कामरान जाफरी उर्फ युसूफ और एक अन्य युवक के शामिल रहने का इल्जाम है। पुलिस के अनुसार बंटी, युसूफ और सद्दाम बाइक चोरी के केस में पहले से ही जेल में बंद थे। बीते पांच नवंबर को अपराधी युसूफ भी बाइक चोरी के केस में जेल चला गया। जेल के अंदर तीनों मिले। इसके बाद तीनों आपस में आफताब की हत्या की बात करने लगे। यह भी कहा कि अब तक उसकी लाश नहीं मिली है। जेल के उसी वार्ड में बंद पुलिस का गुप्तचर को इस बारे में पुलिस के कान में फूंक मार दी। इसके बाद पुलिस ने इस कांड का खुलासा कर लिया। आफताब की हत्या में और तीन अपराधी शामिल है, जिसे खोजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे बोकारो…

इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…

इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें

इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…

इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...