कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्‍या, आक्रोशित भीड़ ने कर डाला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दरभंगा: दरभंगा में दिनदहाड़े कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तीन अपराधियों को धर दबोचा। एक अपराधी को ग्रामीणों ने इतना पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अपराधियों को मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर डीएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

वारदात को दरभंगा के विवि थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में अंजाम दिया गया। मृतक पुजारी का नाम राजीव झा है। वह कंकाली मंदिर के मुख्‍य पुजारी हैं। घटना के बाद मृत पुजारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने एक पिस्‍टल और 2-3 खोखा बरामद किया है। गोली लगने के बाद आसपास के लोग पुजारी को लेकर अस्‍पताल गये थे, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया था। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्‍त है।

इसे भी पढ़ें : ….और पति बन गया कातिल

इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...