spot_img
spot_img
spot_img

बच्चों के स्टेशनरी और गुड़ के दाम घटे, लेट फीस हुआ कम… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : गुड़, पेंसिल और शार्पनर के दाम घट जायेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार राब (लिक्विड गुड़) पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है। यानी इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं पैकेट बंद लिक्विड गुड़ पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 5% कर दी गई है। पेंसिल और शार्पनर पर जीएसटी दरें 18% से घटाकर 12% कर दी गईं हैं। मतलब साफ है कि इन चीजों की दाम पहले से घट जायेगी। यह फैसला GST काउंसिल की 49वीं बैठक में लिया गया। यह बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई। काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री ने यह घोषणा की है। GST क्षतिपूर्ति की लंबित शेष राशि का पूरा भुगतान कर दिये जाने की बाद सामने आई है। इसके लिये कुल 16,982 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  पान मसाला, गुटखा पर GOM की सिफारिशें मंजूर कर ली गई है। इनपर कैपेसिटी बेस्ड टैक्सेशन लागू करने का फैसला लिया गया है। इसे सख्त रूप से लागू करने की सिफारिश की गई है। GST अपीलेट ट्रिब्यूनल पर रिपोर्ट को मंजूर कर लिया गया है। राज्यों के कहने पर इसकी परिभाषा में बदलाव किया जायेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा ऑनलाइन गेमिंग पर GOM की रिपोर्ट को आज की बैठक में नहीं लिया जा सका क्योंकि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के अध्यक्ष मेघालय के CM कोनराड संगमा हैं। राज्य में चुनाव के कारण वे GST परिषद की बैठक में शामिल नहीं हो सके। GST परिषद ने एनुअल रिटर्न दाखिल करने में देरी के लिए विलंब शुल्क के रेशनलाइजेशन की भी सिफारिश की है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि GSTR फॉर्म नंबर 4, 9 और 10 पर लेट फीस कम कर दी गई है। इस तरह की राहत पहले GSTR 1 और 3 के लिए दी गई थी जो कि मासिक रिटर्न हैं। अब इन तीनों फॉर्म पर भी लेट फीस कम कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची निकली शिव की बारात, हर कोई झूम उठा… देखें

इसे भी पढ़ें : रिश्ते में खटास क्या आई, सलटा दिया बीवी को… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...