spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची निकली शिव की बारात, हर कोई झूम उठा… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : महाशिवरात्रि पावन पर्व पर राजधानी रांची में गजब का नजारा रहा। भोर से ही पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर धाम सहित शभी शिवालयों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी मंदिर और सुरेश्वर धाम में लाखों लोगों ने बाबा के दर्शन किये। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के उद्घोष से राजधानी गूंज उठी। शाम से शिव बारात निकलनी शुरू हो गई। शिवभक्त में किसी ने शिव का अवतार धारण किया तो कोई अनुयायी के रूप में। बारात में भी शामिल लोग भोलेबाबा की याद करा गये।

रांची के पहाड़ी मंदिर से निकली शिव बारात अलबर्ट एक्का, अपर बाजार, महावीर चौक, रातू रोड होते हुये पिस्का मोड़ तक गई। रास्ते भर लोग झूमते रहे। बरात में हाथों में बड़े-बड़े डमरू लिए लोग आगे चल रहे थे तो भगवान शिव के कई प्रतिरूप डमरू दल के साथ आगे बढ़ रहा था। इससे पहले युवा CM हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय शिव बारात में शामिल हुये। शिव-पार्वती की आरती हुई। शिव बारात के सफल आयोजन में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के अध्यक्ष राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, भोलू सिंह एवं शिव किशोर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

अलबर्ट एक्का चौक पर हुआ जोरदार स्वागत

अलबर्ट एक्का चौक पर शिव बारातियों का केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति से जुड़े लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शिव बारातियों को अंगवस्त्र दिया गया। उन्हें माला पहनाया गया। चडरी सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि देवो के देव महादेव के बिना आदिवासी समाज अधुरा है। महादेव को जगत गुरू भी कहा जाता है। महादेव के आदर्श मानव कल्याण है। मौके पर मुख्य रूप से समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, कुमोद कुमार वर्मा, सबलू मुंडा, कृष्णकांत टोप्पो, राजेश मुंडा, राहुल मुंडा, विक्की मुंडा, शंकर लिंडा, प्रेम लिंडा मुन्ना लकड़ा, मृणाल सिंन्हा, गुड्डू पहान,चिकू लिंडा, सबलू खान, उदय मुंडा, विक्की मुंडा, आकाश मुंडा, आशीष लिंडा, बादल नायक,बन्टी मुंडा, बादल लिंडा, अनुप हेमरोम, अशोक मुंडा, अमनदीप मुंडा विकास संगा,बादल नायक, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Weather Update : फरवरी का तापमान देख चिंता में मौसम विभाग, मार्च में क्या होगा?

इसे भी पढ़ें : MBBS के इन स्टूडेंट्स का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...