Ranchi : साइबर अपराधियों ने अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से फेक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज करना शुरू किया है। इस बारे में हजारीबाग के मंटू सोनी ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति के फोटो वाले अकाउंट से एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि “जय हिंद आप कैसे हैं। मैं फेसबुक का बहुत कम इस्तेमाल करती हूं आप मुझे अपना व्हाट्सएप नंबर भेजो। इसके बाद नंबर भेजने पर लिखा कि आपका नंबर सेव कर लिया है आपको अपना व्हाट्सएप कोड भेजा है जो आपके व्हाट्सएप के अंदर गया है। जल्दी से कोड बताइए, 6 अंक का कोड है।” ऐसा मैसेज पढ़ते ही मंटू को कुछ खटका और उसने पुलिस को सारी बातें बताई। मामले में रांची पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं तहकीकात शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों









