RANCHI : BAU द्वारा विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाले छात्रों की आनलाइन परीक्षा की तैयारी शुरू हो गयी है। विवि के कृषि संकाय अधीन कार्यरत पांच कालेजों के तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के छात्रों की End termपरीक्षा की शुरूआत 24 मई से शुरू हो रही है । यह परीक्षा 3 जून तक चलेगी। 11 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा प्रति दिन 4 से 5 शिफ्ट में होगी। डीन एग्रीकल्चर के निर्देश पर आनलाइन परीक्षा के लिए गूगल क्लास रूम स्थापित किया गया है।
Read More : शराब के ठेके पर सोशल डिस्टेंसिंग समझाने गई पुलिस, शराबियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
कहां होंगी परीक्षा
दो सेमेस्टर की इस परीक्षा में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज कांके, एग्रीकल्चर कालेज गढ़वा, रबिन्द्रनाथ टैगोर एग्रीकल्चर कालेज देवघर एवं सिद्धू कान्हू एग्रीकल्चर कालेज, गोड्डा के 436 छात्र – छात्राएं भाग लेंगे। जबकि कालेज आफ़ हॉर्टिकल्चर, खुंटपानी (चाईबासा) में अध्ययनरत दो सेमेस्टर के 95 छात्र – छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। संकाय को एंड टर्म परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों से प्रश्न – पत्र प्राप्त होने के बाद इसे आयोजित किया जा रहा। एग्रीकल्चर एवं हार्टिकल्चर स्ट्रीम के हर सेमेस्टर में 9 विषयों के पेपर की परीक्षा होगी। हर पेपर 50 अंको का होगा। इसमें 20 अंक के ओब्जेक्टिवेस तथा 30 अंक के सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।
Read More :कांके के इस प्लॉट की रद्द होगी जमाबंदी, प्रस्ताव पर सीएम की मुहर






