कानपुर : दरोगा साहब कुछ सिपाहियों को लेकर शराब के ठेके पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की हिदायत देने गए थे। ऐसा नहीं करने पर चालान काटने की चेतावनी दे रहे थे। फिर क्या था शराबियों को गुस्सा आ गया और सभी ने मिलकर दारोगा और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली

घटना कानपुर के घाटमपुर इलाके के श्रीनगर गांव की है। जहां शराब के ठेके पर मौजूद लोगों को पुलिस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दे रही थी। इसी दौरान लोग भड़क गए और पुलिस को दौड़ाकर पीटने लगी। इस दौरान पुलिस समझाती रही, मगर लोग नहीं माने। फिर थाने में फोन कर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने गांव के प्रधान के बेटे समेत 50 अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
Read More : शादी की रश्मों के बीच दूल्हे ने मांगी बुलेट, दुल्हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…










