GIRIDIH : गिरिडीह में नवडीहा थाना क्षेत्र के जंगरीडीह गांव एक गर्भवती महिला की डेड बॉडी घर से बरामद हुई है। मृतका का नाम ममता देवी बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 26 साल है। शुक्रवार की रात शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके वाले पहुंचे। बेटी की लाश देखकर वह हतप्रभ हो गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। करीब 10 वर्ष पहले उसका विवाह भोला वर्मा नाम के युवक से हुआ था।
फरार हैं ससुराल पक्ष के लोग
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूरे मामले की गहन जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। ससुराल के लोगों ने इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
5 माह से गर्भवती थी ममता
महिला के मायके वालों ने बताया कि ममता देवी के सास ने फोन कर सूचना दी कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है। उसे इलाज के लिए गिरिडीह अथवा बेंगाबाद स्थित अस्पताल लेकर जा रहे हैं। यह सुनकर परिवार के लोग बेटी के ससुराल जंगरीडीह गांव पहुंचे। लड़की के पिता जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी निवासी बिहारी महतो ने दावा किया कि बेटी को इलाज के लिए कहीं नहीं ले जाया गया था। उन्होंने बेटी को मृत अवस्था में घर के बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। महिला की एक बेटी श्वेता कुमार (03) तथा एक बेटा शुभम कुमार था। वह 5 माह पांच से गर्भवती थी।
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद
इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्चे का हो जाएगा मर्डर, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट












