kohramlive desk : Tokyo Paralympics में इंडिया के प्रमोद भगत ने कमाल किया है। उन्होंने ग्रैंड प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। शनिवार को उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के वर्ल्ड नंबर-2 डेनियल बेथेल को शिकस्त दी। 21-14, 21-17 से हराया। इसके साथ ही भुवनेश्वर के 33 साल के प्रमोद भगत पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं।
Manoj does it for 🇮🇳! #IND‘s Manoj Sarkar bags the #Bronze medal in #ParaBadminton Men’s Singles SL3, getting the better of #JPN‘s Daisuke Fujihara. 🥉
For the second time today, 2⃣ Indians make up the podium places. Wow. #Tokyo2020 #Paralympics pic.twitter.com/CrW8NMBC3v
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) September 4, 2021
मनोज ने जीता कांस्य पदक
एसएल3 वर्ग में ही मनोज सरकार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड के रहने वाले मनोज ने मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से शिकस्त दी। मनोज सरकार को सेमीफाइनल में डेनियल बेथेल ने हरा दिया था।
55 मिनट में प्रमोद ने जीता खिताब
वर्ल्ड नंबर-1 प्रमोद ने यह खिताबी मुकाबला 45 मिनट में अपने नाम किया। सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के डाइसुके फुजिहारा को 21-11, 21-16 से हराया था। शनिवार को ही मनीष नरवाल ने तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।
अब तक इंडिया ने जीते 17 मेडल
मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 17 पदक जीते हैं। भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमोद भगत और मनोज सरकार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रमोद भगत ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। वह एक चैम्पियन हैं, जिनकी सफलता लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। उन्हें बैडमिंटन में गोल्ड जीतने के लिए बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
Pramod Bhagat has won the hearts of the entire nation. He is a Champion, whose success will motivate millions. He showed remarkable resilience & determination. Congratulations to him for winning the Gold in Badminton. Best wishes to him for his future endeavours. @PramodBhagat83
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2021
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया था अनिकेत
इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, मकान मालिक गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :धनबाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत (Video)
इसे भी पढ़ें :दो बहने जंगल गई मवेशी चराने, डैम में उतरी नहाने और फिर
इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जाने क्या कहा ग्रामीणों ने














