spot_img

Garhwa : आग में राख हुआ मुर्गी फार्म, तबाह-बर्बाद हो गया एक परिवार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा के धुरकी प्रखंड स्थित खाल गांव में बीती रात आग ने ऐसा कहर बरपाया कि एक मेहनतकश परिवार की पूरी दुनिया ही राख में बदल गई। मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग ने करीब 10 लाख की संपत्ति पल भर में निगल ली। फार्म संचालक केश्वर राम का पूरा कारोबार तबाह हो गया। आग इतनी तेज कि पूरा फार्म चंद मिनटों में जल गया। हजारों चूजे, दाना, मशीनें सब राख हो गया। आग पर काबू पाने की कोशिश में जसवंत कुमार रंजन (संचालक का पुत्र), राहत अंसारी एवं मनीषा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गये, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्ज लेकर खड़ा किया था कारोबार, अब सब खत्म

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, केश्वर राम ने सहयोग समिति से कर्ज 2 लाख रुपये कर्ज लेकर कारोबार शुरू किया था। वहीं, JSLPS से 3 लाख रुपये लोन लिया था। वहीं, 5 लाख रुपये जमा पूंजी लगाई थी। कुल मिलाकर 10 लाख का निवेश किया गया था, जो अब राख बन चुका है। आग लगने से करीब 2500 तैयार चूजे, 80 बोरा दाना, इन्वर्टर, बैटरी, सिंटेक्स एवं ड्रिंकर, फिल्टर और अन्य सामान जल गये।

से भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…

से भी पढ़ें : NH-31 खू’न से हुआ लाल, CISF जवान, पत्नी और…

Garhwa पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी 

पीड़ित केश्वर राम ने एक पड़ोसी महिला पर आगजनी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से उन्हें धमकी मिल रही थी। “बर्बाद कर देंगे” जैसे शब्द अब सच में बदल गये। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।