spot_img

NH-31 खू’न से हुआ लाल, CISF जवान, पत्नी और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : खगड़िया में गुरुवार सुबह NH-31 खून से लाल हो गया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के गोछारी पेट्रोल पंप के पास बने खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार गिट्टी लदी हाइवा ने टेंपो को ऐसी टक्कर मारी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में CISF जवान विपिन कुमार चौरसिया (47), उनकी पत्नी और मुंगेर की शिक्षिका दीपमाला चौरसिया (44) और टेंपो चालक कैलाश मुनि (39) शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये और शव हाइवा के नीचे बुरी तरह फंस गये।

NH-31 का भयानक मोड़ 

सुबह करीब 5:40 बजे दंपति टेंपो से मानसी स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही टेंपो NH-31 के मोड़ पर पहुंचा, दाहिनी ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा सीधे उस पर चढ़ गई। प्रथम दृष्ट्या जानकारी के मुताबिक, टेंपो चालक ने NH-31 के मोड़ पर बाईं ओर देखा लेकिन दाहिनी तरफ से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाया और यही चूक जानलेवा बन गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए क्रेन और JCB मंगानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाले गये।

घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आये। इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने इस मोड़ को “मौत का मोड़” बताते हुये तुरंत स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजाम की मांग की। सबसे दर्दनाक बात यह है कि CISF जवान विपिन कुमार दुर्गापुर से दो दिन पहले ही घर आये थे। गुरुवार सुबह पत्नी के साथ ट्रेन पकड़ने निकले थे… लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही मौत ने रास्ता रोक लिया। SDO,DSP और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…

इसे भी पढ़ें : Exit Poll 2026: बंगाल में कहीं BJP आगे, कहीं TMC की वापसी!

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।