कोहराम लाइव डेस्क : आज के जमाने में बिजनेस को ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके अपनाए जाते हैं। आलू एक सब्जी है। यह सब्जियों में काफी चर्चित है। इसके बिना सब्जियों का संसार अधूरा है। यदि किसी पर्यटक स्थल में आलू की शक्ल में कोई होटल बना दिया जाए और उसमें रहने के सारे बेहतर इंतजाम हों, तो यह देखकर और जानकर आश्चर्य होना स्वाभाविक है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका में साउथ बोइस आयडाहो नाम की जगह की, जिसके बीचोंबीच एक बड़ा सा आलू रखा हुआ दिखता है, पर वास्तव में है यह एक होटल, जिसका नाम है ‘आयडाहो पोटेटो होटल’। इसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें : इस नदी से निकल रहा अंगार और धुआं, लोगों में दहशत
बेड से लेकर टॉलेट तक मौजूद
इस आलू के अंदर जाने पर आपको पता चलेगा कि कैसे दो लोगों के रुकने के लिए यहां सभी तरह की सुविधाएं दी गई हैं। बेड से लेकर टॉयलेट सब मौजूद है।

इसे भी पढ़ें : घोड़े को कंधे पर उठाकर दौड़ लगाता है ये शख्स, जनिए वजह…
एक दिन का किराया 200 डॉलर
कहा जाता है कि अमेरीकी राज्य आयडाहो आलू उत्पादन के लिए पूरे अमेरिका में जाना जाता है। यहां की जलवायु आलू की खेती के लिए बहुत अनुकूल है और यहां पर आलू की पैदावर भी बाकी की जगह से बेहतर है। इसी कारण एयरबर्न ने आलू की आकृति वाला एक होटल को चुना। हालांकि ये आलू वाला होटल रुकने के लिए बिल्कुल भी सस्ता नहीं है। इसका एक दिन का किराया 200 डॉलर है।
इसे भी पढ़ें : कहने को यहां सोने की माइंस, भूख से बिलबिलाते हैं लोग






