रांची : झारखंड के सभी 24 जिला सरकार अस्पतालों में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने राज्य के सभी डीसी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों मे थकान, शरीर दर्द, खांसी, गले मे खरास, सांस लेने में परेशानी समेत कई लक्षण दिखाई दिए रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों की समुचित देखभाल व उपचार जरूरी है।
Read More :कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्वे करने गयी सेविका पर कुल्हाड़ी से वार, आरोपी धराया
रोजाना ढाई घंटे तक किया जाएगा संचालन
सभी जिला अस्पतालों में एक-एक चिकित्सीय परामर्शी कक्ष, मानसिक रोग परामर्शी कक्ष, फिजियोथिरेपी कक्ष के साथ पोस्ट कोविड केयर विंग शुरू करें। हर रोज दिन में 10 से 12.30 बजे तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिले में उपलब्ध संबंधित कर्मी को प्रतिनियुक्त किया जाए या अल्प अवधि के लिए संविदा पर कर्मी को नियुक्त किया जाए। एक नोडल चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति का भी निर्देश दिया गया है।
Read More :कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्वे करने गयी सेविका पर कुल्हाड़ी से वार, आरोपी धराया








