Khunti : कोविड-19 के वैक्सीनेशन के सर्वे को लेकर गुरुवार को तोरपा के जरिया पंचायत पहुंची सहिया और सेविकाएं। इसी दौरान अखाड़ा टोली गांव स्थित राफेल कंडुलना के घर पहुंची। जब राफेल से वैक्सीन से संबंधित सवाल पूछे तो वह भड़क उठा और बोला- वैक्सीन की वजह से ही मेरी मां मर गई। यह कहते हुए 57 साल के राफेल ने उठा लिया बगल में रखा हुआ कुल्हाड़ी और सहिया को मारने के लिए दौड़ाने लगा। सेविका सामने आयी तो हाथ में पकड़े कुल्हाड़ी के बेंत से उस पर वार कर दिया। जिसमें सेविका जख्मी हो गई। मामले को लेकर तोरपा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वहीं पुलिस ने आरोपी राफेल कंडुलना को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
आरोपी राफेल कंडुलना को दबोचने में तोरपा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एएसआई मनोज तिर्की, एएसआई अकबर अहमद खान की सराहनीय भूमिका रही।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
Read More : #BJP नेता और कार्यकर्ताओं ने वॉन्टेड बदमाश को पुलिस से जबरन छुड़ाया, देखें वीडियो…












