spot_img
spot_img
spot_img

किसी की हत्‍या की फिराक में था, पुलिस ने पिस्‍टल के साथ दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : गुप्त सूचना के आधार पर बरियातू पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को धर दबोचा। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निलेश प्रसाद वर्मा उर्फ गोलू एवं दीपक उरांव उर्फ काड़ा एदलहातू के सरकारी मैदान के पास बाइक से किसी की हत्या के उद्देश्य से पिस्टल लेकर घूम रहा है।

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान यास से झारखंड के इन जिलों में मचेगी तबाही, अलर्ट जारी

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर बरियातू थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने एक छापामारी दल का गठन किया। टीम जैसे ही एदलहातू पहुंची पुलिस को देखते ही 2 लोग बाइक से भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक को पकड़ लिया वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम दीपक उरांव उर्फ काड़ा बताया। वह चिरौंजी पोखर टोली का रहने वाला है। उसने फरार युवक का नाम नीलेश प्रसाद वर्मा उर्फ गोलू वर्मा बताया, जो गार्डन रोड कॉलोनी एदलहातू का रहने वाला है। तलाशी के क्रम में दीपक उरांव के पास से पुलिस ने 7.85 एमएम का देसी पिस्टल बरामद किया। उसके खिलाफ बरियातू थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को पिस्‍टल रखने का उद्देश्‍य नहीं बताया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश में है कि वह किस घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

इसे भी पढ़ें : उड़ीसा का गिरोह रांची में तोड़ता था ताला, 6 धराये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...